Army Agniveer Admit Card 2025 Release Date: भारतीय सेना द्वारा अग्निवीर भर्ती परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी किए जाने वाले हैं। इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों अभ्यर्थियों के लिए यह एक महत्वपूर्ण अपडेट है। परीक्षा में भाग लेने के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य है और इसे आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in से डाउनलोड किया जा सकेगा।

🔔 Army Agniveer Admit Card 2025 कब आएगा?
Army Agniveer भर्ती परीक्षा 30 जून से शुरू होकर 10 जुलाई 2025 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा से लगभग 14 दिन पहले हर पद के लिए अलग-अलग तारीख पर एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।
👉 एडमिट कार्ड जारी होने की संभावित तिथियाँ:
क्रम | पद | परीक्षा तिथि | परीक्षा अवधि | एडमिट कार्ड तिथि |
---|---|---|---|---|
1 | अग्निवीर (जनरल ड्यूटी) | 30 जून – 3 जुलाई | 60 मिनट | 16 जून 2025 |
2 | अग्निवीर ट्रेड्समैन (10वीं) | 3 – 4 जुलाई | 60 मिनट | 18 जून 2025 |
3 | अग्निवीर (टेक) | 4 जुलाई | 60 मिनट | 19 जून 2025 |
4 | ट्रेड्समैन (8वीं) | 7 जुलाई | 60 मिनट | 23 जून 2025 |
5 | महिला सैन्य पुलिस (G.D) | 7 जुलाई | 60 मिनट | 23 जून 2025 |
6 | सोल टेक (एनए) | 8 जुलाई | 60 मिनट | 24 जून 2025 |
7 | हवलदार शिक्षा | 8 जुलाई | 180 मिनट | 24 जून 2025 |
8 | सिपाही (फार्मा) | 9 जुलाई | 120 मिनट | 25 जून 2025 |
9 | JCO RT (धार्मिक शिक्षक) | 9 जुलाई | 120 मिनट | 25 जून 2025 |
10 | JCO कैटरिंग | 9 जुलाई | 120 मिनट | 25 जून 2025 |
11 | हवलदार SV ऑटो कार्टो | 9 जुलाई | 120 मिनट | 25 जून 2025 |
12 | अग्निवीर क्लर्क/SKT | 10 जुलाई | 60 मिनट | 26 जून 2025 |
13 | क्लर्क (टाइपिंग टेस्ट) | 10 जुलाई | 40 मिनट | 26 जून 2025 |
सब्जेक्ट वाइज Important Topics के साथ इंडियन आर्मी अग्निवीर सिलेबस, परीक्षा पैटर्न PDF
✅ अग्निवीर एडमिट कार्ड में क्या-क्या होगा?
आपके एडमिट कार्ड में निम्नलिखित जानकारी होगी:
- आपका नाम और रोल नंबर
- परीक्षा केंद्र का नाम और पता
- परीक्षा की तारीख और समय
- जरूरी निर्देश और नियम
- फोटो और हस्ताक्षर
ध्यान दें: परीक्षा केंद्र पर एक वैध फोटो आईडी (जैसे – आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि) लाना अनिवार्य है।
Agniveer Bharti Exam Centers 2025: 6-6 सेंटरों पर होगी अग्निवीर परीक्षा, पढ़ें- पूरा शेड्यूल
📥 Army Agniveer Admit Card 2025 कैसे डाउनलोड करें?
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं।
- अब “Login” या “Apply Online” सेक्शन में जाएं।
- अपनी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी या मोबाइल नंबर डालें।
- पासवर्ड और कैप्चा भरकर लॉगिन करें।
- अब आपके डैशबोर्ड पर “Agniveer Admit Card 2025” का लिंक दिखेगा।
- उस लिंक पर क्लिक करके एडमिट कार्ड PDF में डाउनलोड करें।
- भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट अवश्य निकाल लें।
Agniveer Whatsapp Group
🔁 पासवर्ड भूलने पर क्या करें?
अगर आपने पासवर्ड भूल लिया है, तो चिंता की जरूरत नहीं है:
- “Forgot Password” ऑप्शन पर क्लिक करें।
- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालें।
- OTP के माध्यम से नया पासवर्ड सेट करें।
- फिर से लॉगिन कर एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
अग्निवीर भर्ती के लिए दौड़ का समय 30 सेकंड बढ़ाया, जाने नया समय व दौड़ के नियम
अब बड़े ग्राउंड पर दौड़ लगाएंगे अग्निवीर भर्ती अभ्यर्थी, 20 साल बदलेगा सेना का ग्राउंड, बदले नियम और समयसीमा
📌 अग्निवीर परीक्षा के दिन क्या-क्या साथ ले जाएं?
परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले निम्नलिखित चीज़ें साथ में रखें:
- प्रिंटेड एडमिट कार्ड
- सरकारी वैध फोटो ID
- दो पासपोर्ट साइज फोटो
- पेन/पेंसिल (जैसा निर्देश में दिया हो)
📝 जरूरी निर्देश (Instructions)
- एडमिट कार्ड बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।
- निर्धारित समय से कम से कम 1 घंटे पहले पहुंचें।
- मोबाइल, घड़ी, कैलकुलेटर आदि इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज़ निषिद्ध हैं।
- किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी पाए जाने पर उम्मीदवार को अयोग्य ठहराया जा सकता है।
📢 निष्कर्ष – Army Agniveer Admit Card 2025 Download Link
Army Agniveer Admit Card 2025 से जुड़ी यह जानकारी उन सभी अभ्यर्थियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है जो इस प्रतिष्ठित भर्ती परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं। समय रहते अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए परीक्षा में भाग लें।